महिलाएं महज एक नोट नहीं हैं: जेसिका

हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा एक ऐसे विंदु पर पहुंच गई हैं, जहां वह एक ही तरह की महिला रुढ़िवादी छवि को नहीं निभाना चाहती हैं। उनका मानना है कि दुनिया के लिए यह समय महिलाओं के विभिन्न रंगों को अपनाने का है। वह दुनिया के लिए महज एक नोट नहीं हैं। यही कारण है कि उन्हें ‘बैड बॉयज’ के स्पिनआॅफ सीरीज ‘एलएज फाइनेस्ट’ ने आकर्षित किया। इसमें गेब्रियल यूनियन भी शामिल है। वह एक एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में इस शो से जुड़ी हैं।
अल्बा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं और गेब इससे इसलिए जुड़े हैं क्योंकि हम ऐसी कहानियों को बताना चाहते हैं जो महिलाओं को गतिशील बनाती हैं। जो दुनिया की इंसान की तरह महसूस करती हैं।
हम दोनों अपने करियर में एक ऐसे बिंदु पर हैं, जहां हम वास्तव में एक स्टीरियोटाइप किरदार नहीं निभाना चाहते हैं, जिसमें यह बताया जाता है कि एक महिला एक पुरुष के नजरिए के माध्यम से कैसी होनी चाहिए, या है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम दोनों यह जानने के लिए पर्याप्त जीवन जी चुके हैं कि हम एक ब्लैक एंड व्हाइट दुनिया में नहीं रहते हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए यह देखना भी महत्वपूर्ण है कि महिलाएं सिर्फ एक नोट नहीं हैं।