टीकरी बॉर्डर पर एक किसान ने की खुदकुशी

नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन का आज 72वां दिन है। इस मामले का हल नहीं निकल पाने के कारण किसानों में असंतोष बढ़ता दिख रहा है। आज सुबह यहां टीकरी बॉर्डर पर एक किसान ने आत्महत्या कर ली।
हरियाणा के जींच से आए किसान कर्मवीर ने फांसी लगा कर आज सुबह जान दे दी। इससे किसानों का आक्रोश और बढ़ गया है। इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। हालांकि कर्मवीर ने फांसी क्यों लगाई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। समझा जाता है कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाने से वह निराश था। लेकिन ऐसी किसी बात की पुष्टि किसान नेता नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।