बसंत पर दादी जेब में डाल देती थीं पीला रूमाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की शादी 18 फरवरी, 1997 को हुई थी। आज उनकी शादी के 24 साल पूरे हो गए। प्रियंका गांधी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। जबसे उन्हें यूपी में कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया है, वह लगातार अपनी छवि सुधारने में भी लगी हैं। ऐसे में वह अपने राजनीतिक सफर की तस्वीरें पोस्ट करने के अलावा कभी-कभी अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर उनकी शादी के दो दिन पहले हुए एक कार्यक्रम की है। तस्वीर में वह अपनी ननद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा कि यह तस्वीर ‘फूलों का गहना’ रस्म के दौरान की है। तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ दिख रहीं उनकी ननद अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रियंका गांधी ने लिखा-‘मेरी प्यारी ननद मिशेल वाड्रा आज इस दुनिया में नहीं है। उनके साथ 24 साल पहले ‘फूलों का गहना’ रस्म में।’
प्रियंका वाड्रा ने प्री वेडिंग फोटो शेयर कर दिवंगत ननद को किया याद
यह पहली बार नहीं है, जो प्रियंका गांधी ने अपनी यादों की एलबम से कोई तस्वीर शेयर की है। वह अकसर इस तरह की तस्वीरें शेयर करके अपनी यादें ताजा करती रहती हैं। उन्होंने 17 जुलाई, 2019 को भी अपनी शादी के दिन की एक तस्वीर शेयर की थी। लाल रंग की बनारसी साड़ी में प्रियंका की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। उन्होंने इसके साथ लिखा था शादी के दिन सुबह की पूजा में। प्रियंका गांधी की शादी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। प्रियंका और रॉबर्ट पहली बार जब मिले थे, तब प्रियंका की उम्र महज 13 साल की थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और मिशेल, प्रियंका की क्लासमेट थीं।
मिशेल से दोस्ती के दौरान वह उनके भाई रॉबर्ट से मिली थीं। पिछले साल प्रियंका गांधी ने अपनी अपनी मैरेज ऐनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। यह तस्वीर कोलाज था, जिसमें उनके पति रॉबर्ट, दोनों बच्चे और दो पेट (पालतू कुत्ते) दिखाई दे रहे थे। प्रियंका ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘लाखों खूबसूरत क्षण, प्यार, आंसू, हंसी, गुस्सा, दोस्ती, परिवार, भगवान से मिले दो उपहार, चार बेजोड़ कैनिन प्रशंसक और एक साथ जीवन भर का साथ….6 प्लस 23 साल…. 29 साल।
आज और हमेशा के लिए!’ वसंत पंचमी के मौके पर प्रियंका ने दादी इंदिरा गांधी के और राहुल गांधी के साथ अपने बचपन से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की। कहानी बताते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं।’