खंदौली में टोल के पास मिला महिला का अधजला नग्न शव

यमुना एक्सप्रेस के खंदौली टोल प्लाजा के निकट एक महिला का नग्न अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक राहगीर ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका की आयु 30 वर्ष होने का अनुमान जताया गया है। बहुत ही क्रूर तरीके से उसे मौत के घाट उतारा गया है। महिला शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार वह पैरों में बिछुए पहनी हुई थी। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह खंदौली पुलिस को जानकारी मिली कि टोल प्लाजा के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ हुआ है। पुलिस ने बताया कि झाड़ियों में शव पड़ा था। महिला के चेहरे पर किसी भारी वस्तु (संभवत: पत्थर) से प्रहार कर कुचल दिया गया है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। महिला के कपड़े और झाड़ियों की मदद से ही शव को जलाने की कोशिश की गई।
चेहरे पर पत्थर से किया प्रहार, नहीं हो सकी मृतका की शिनाख्त, पुलिस ने आसपास के लोगों से की पूछताछ, नहीं लगा कोई सुराग
महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा काफी जल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस के अनुसार महिला जींस पहने हुई थी। जींस के अवशेष मौके पर मिले हैं। पुलिस ने कपड़ों को भी कब्जे में ले लिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।